Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : एशिया कप स्क्वॉड ऐलान के तुरंद बाद BCCI का बड़ा फैसला, बदलने जा रहे हैं 2 सिलेक्टर:

post

नई दिल्ली. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने हाल ही में एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया था। 15 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे, वहीं उप-कप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। स्क्वॉड के ऐलान के कुछ दिन बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए 2 सिलेक्टर बदलने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने दो नए सिलेक्टर्स की नियुक्ति के लिए आज यानी गुरुवार, 22 अगस्त को आवेदन आमंत्रित किए हैं। जी हां, इसके अलावा वुमेंस टीम और जूनियर टीम के भी सिलेक्टर्स की पोजिशन खुली है।

बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी सीनियर पुरुष, महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों में पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।”

बीसीसीआई ने पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति में दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चुने गए सदस्य सभी फॉर्मेट- टेस्ट, एकदिवसीय, टी20 और बीसीसीआई द्वारा निर्धारित किसी भी अन्य फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम का चयन करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे।

नेशनल सिलेक्टर के पद के लिए कौन-कौन एप्लाई कर सकता है?

केवल फर्स्ट क्लास अनुभव वाले क्रिकेटर ही राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने के पात्र हैं। उम्मीदवार को निम्नलिखित मानदंडों में से कम से कम एक को पूरा करना होगा-

न्यूनतम 7 टेस्ट मैच;

या 30 फर्स्ट क्लास मैच;

या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच।

अतिरिक्त आवश्यकताएं:

कम से कम 5 वर्ष पहले खेल से संन्यास लिया हो।

5 सालों के लिए किसी भी बीसीसीआई क्रिकेट समिति का सदस्य नहीं रहा हो।

इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि मौजूदा चयन समिति - जिसमें अजीत अगरकर, एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरथ शामिल हैं - जांच के दायरे में है। ऐसी खबरें थीं कि सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में इस समिति में बदलाव किए जा सकते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरथ की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नियुक्त किए जाने की संभावना है। शरथ के जूनियर पुरुष चयन समिति के प्रमुख बनने की उम्मीद है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner