Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : शाकिब अल हसन का धमाका, T20 में यह कारनामा करने वाले बांग्लादेश के पहले और दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने :

post

बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर शाकिब अल हसन इस वक्त दुनिया के कई अन्य खिलाड़ियों की तरह कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 खेल रहे हैं। इस दौरान इस बांग्लादेशी हरफनमौला खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। अब वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 7 हजार से ज्यादा रन व 500 से से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। ये कारनामा अब तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

शाकिब अल हसन ने ये उपलब्धि कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मुकाबले में हासिल की है। इस दौरान उनकी टीम सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी। इस मुकाबले में शाकिब ने बेहतरीन गेंदबाजी का सामना करते हुए विरोधी टीम के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

इस साल के कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में शाकिब अल हसन एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। सीपीएल 2025 में उन्होंने अब तक 4 विकेट लिए हैं। वहीं, सेटं किंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 18 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए। उनकी इस छोटी सी पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल रहे।

इस मुकाबले को एंटीगुआ की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। उनकी इस जीत में शाकिब अल हसन ने अहम भूमिका निभाई। यही कारण रहा कि उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए शाकिब को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया।

इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में भी बांग्लादेशी दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने अपना दबदबा कायम किया है। उनके नाम अंतरराष्ट्रिय टी20 में भी 2500 से ज्यादा रन 100 से ज्यादा विकेट हैं। शाकिब अपने देश की टीम बांग्लादेश के लिए कुल 129 टी20I मुकाबले खेले हैं।

129 टी20 मुकाबलों में शाकिब अल हसन ने नेशनल टीम के अहम योगदा दिया है। इस दौरान उनके बल्ले से 2551 रन निकले हैं। वहीं, वो 149 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में भी कामयाब हुए हैं। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी गेंदबाज टी20 फॉर्मेट ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner