नई दिल्ली. हरभजन सिंह-श्रीसंत के थप्पड़ कांड का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है। एक तरफ फैंस आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में से एक की सच्चाई पता चली कि कैसे भज्जी ने श्रीसंत को थप्पड़ लगाया था। वहीं दूसरी तरफ श्रीसंत की पत्नी समेत कई लोग ललित मोदी की आलोचना कर रहे हैं कि जब यह दोनों खिलाड़ी इस घटना से आगे बढ़ चुके हैं तो नेम-फ्रेम पाने के लिए उन्होंने इस वीडियो को रिलीज कर दिया। मगर इस बीच कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने खुलासा किया है कि क्यों 2008 में इस वीडियो को छुपाया गया था।
फैंस ने इससे पहले एक ही वीडियो देखा था जिसमें श्रीसंत रोते हुए दिखाई दे रहे हैं, मगर 17 साल बाद इस थप्पड़ कांड का पूरा वीडियो फैंस के सामने आया है।
हर्षा भोगले ने इस घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा, “दिलचस्प बात यह है कि हरभजन-श्रीसंत वाला वीडियो 17 साल बाद सामने आया है। हममें से बहुत कम लोगों ने इसे देखा था और हमने वादा किया था कि इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा क्योंकि आईपीएल अपने पहले साल में था और यह उसके लिए अच्छी खबर नहीं होती।”
मगर ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के साथ एक पोडकास्ट के दौरान इस वीडियो को पब्लिक किया और अपने X अकाउंट पर भी पोस्ट किया।
हरभजन सिंह को आज भी अपनी इस हरकत का पछतावा है और वह कई बार बड़े मंच पर अपनी इस गलती के लिए माफी मांग चुके हैं। जब हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ लगाया था तो उन्हें पूरे आईपीएल सीजन के लिए बैन कर दिया गया था, इसके अलावा कुछ वनडे मैचों के लिए भी उन पर बैन लगाया गया था। यह बैन अगली पीढ़ी के लिए एक कड़ा संदेश था कि ऐसी हरकतें करने पर किसी भी खिलाड़ी को बख्शा नहीं जाएगा।

Journalist खबरीलाल