Breaking News

National : तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के सामने बताया CM कैंडिडेट:

post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे
तेजस्वी यादव इन दिनों 'वोटर अधिकार यात्रा' पर बिहार में घूम रहे हैं। इस
दौरान वह लोगों से हाथ मिलाते हुए सड़क मार्ग से आगे बढ़ते हैं। बीच-बीच
में सभा को संबोधित करते हैं और मीडिया से भी बात करते हैं। हाल ही में एक
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब राहुल गांधी से पूछा गया था कि कांग्रेस
तेजस्वी यादव को बिहार में सीएम कैंडिडेट क्यों नहीं घोषित कर रही है तो
इसके जवाब में राहुल गांधी ने गोलमोल जवाब दिया। हालांकि, जब महागठबंधन की
यह यात्रा आरा पहुंची तो तेजस्वी यादव ने खुद को ही सीएम कैंडिडेट घोषित कर
दिया।

आरा में शनिवार को आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की रैली में
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने एकतरफा
घोषणा करते हुए खुद को INDIA
गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बताया। यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस
नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चली आ रही 15 दिन की यह यात्रा अपने अंतिम
चरण में है और 1 सितंबर को पटना में समापन होगा।

रैली को संबोधित
करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर कटाक्ष करते हुए इसे
“कॉपीकैट सरकार” करार दिया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी आगे-आगे, सरकार
पीछे-पीछे। असली मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट?” उनकी बात पर भीड़ ने
“असली” का नारा लगाया, जिस पर तेजस्वी ने लोगों से उसे दोहराने को कहा।
तेजस्वी ने आगे कहा कि उन्होंने रोजगार, डोमिसाइल और सामाजिक सुरक्षा पेंशन
बढ़ाने जैसे जो वादे किए उन्हें बाद में सरकार ने अपना लिया, लेकिन उनके
पास दूरदृष्टि और विजन की कमी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner