Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : Google को मिली बड़ी राहत, अब नहीं बेचना पड़ेगा क्रोम ब्राउजर और ऐंड्रॉयड ओएस:

post

गूगल को बड़ी जीत मिली है। अब कंपनी को अपना क्रोम ब्राउजर और ऐंड्रॉयड ओएस सेल नहीं करना पड़ेगा। मंगलवार को एक जज ने अल्फाबेट की गूगल को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई। इसमें जज ने अमेरिकी अभियोजकों की उस कोशिश के खिलाफ फैसला सुनाया, जिसमें उन्होंने गूगल को अपने क्रोम ब्राउजर और ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को बेचने के लिए मजबूर किया था। जज ने गूगल को ऑनलाइन सर्च में कॉम्पिटिशन ओपन करने के लिए प्रतिद्वंद्वियों के साथ डेटा शेयर करने का आदेश दिया है।
गूगल के प्रतिद्वंद्वियों को मिलेगी मजबूती

इस फैसले से अल्फाबेट के शेयर भी मंगलवार को 7.8 पर्सेंट तक बढ़ गए थे। कॉम्पेटिटर्स के साथ डेटा शेयर करने से गूगल के मार्केट डॉमिनेटिंग ऐडवर्टाइजमेंट बिजनेस में उसके प्रतिद्वंद्वियों को मजबूती मिलेगी, लेकिन क्रोम या ऐंड्रॉयड को न बेचने से उन इन्वेस्टर्स की चिंता दूर हो जाएगी, जो इन्हें गूगल के ओवरऑल बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।
ऐपल को हर साल 20 अरब डॉलर का भुगतान करता है गूगल

यह फैसला ऐपल के साथ दूसरे डिवाइस और वेब ब्राउजर डिवेलपर्स के लिए भी राहत की बात थी, जिन्हें अमेरिकी जिला जज अमित मेहता ने कहा कि वे अपने डिवाइसेस पर सर्च के लिए गूगल से ऐड-रेवेन्यू शेयरिंग पेमेंट लेना जारी रख सकते हैं। मॉर्गन स्टेनली के ऐनालिट्स ने पिछले साल बताया था कि गूगल, ऐपल को हर साल 20 अरब डॉलर का भुगतान करता है।
फैसले पर कार्रवाई करने में लग सकते हैं वर्षों

इस फैसले से गूगल सर्च को डिफॉल्ट रूप से सेट करने वाले डिवाइस मेकर्स और दूसरी कंपनियों के लिए गूगल के कॉम्पेटिटर्स के बनाए गए ऐप्स को लोड करना आसान हो गया है। गूगल ने पहले कहा था कि वह अपील दायर करने के बारे में सोच रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी को इस फैसले पर कार्रवाई करने में वर्षों लग सकते हैं।
सीईओ सुंदर पिचाई ने जताई थी चिंता

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अप्रैल में इस मामले की सुनवाई के दौरान चिंता व्यक्त की थी कि जस्टिस डिपार्टमेंट के मांगे गए डेटा-शेयरिंह उपायों से गूगल के प्रतिद्वंद्वी उसकी तकनीक में उलटफेर (रिवर्स-इंजीनियरिंग) कर सकते हैं। हालांकि, जज मेहता ने गूगल को अभियोजकों द्वारा मांगे गए सभी डेटा शेयर करने का आदेश नहीं दिया। उन्होंने लिखा कि डेटा हासिल करने वाले प्रतिस्पर्धियों के लिए भी गूगल सर्च की नकल करना कोई आसान काम नहीं होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner