: भला कौन अमीर नहीं बनना चाहता है, लेकिन हार्ड वर्क यानी कड़ी मेहनत करने के लिए बहुत कम लोग तैयार रहते है। जैसा कि आप जानते है कि अमीर बनने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ता है। हालांकि सोशल मीडिया पर अमीर बनने के सौ तरीके मिल जाते हैं, लेकिन उन्हें फॉलो के लिए जिगरा चाहिए होता है। वहीं, चाणक्य ने भी प्राचीन समय में अमीर बनने के कुछ ऐसे टिप्स बताए थे, जो सफल होने की गारंटी देते हैं।
कहा जाता है कि चाणक्य की नीतियों को जीवन में अमल करने वाला इंसान सफलता की ओर बढ़ता रहता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं चाणक्य की उन 8 नीतियों के बारे में जिन्हें अपनाने पर सफलता आपके कदम चूमेंगी और देखते ही देखते यह सफलता आपको अमीर इंसान बना देंगी।
अमीर बनने के लिए अपना लें चाणक्य की 7 नीतियां:
फिजूल खर्च न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, धनवान बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार ही खर्च करें। अगर आप अपनी आय से अधिक खर्च करेंगे तो कभी भी आर्थिक स्थिरता प्राप्त नहीं कर पाएंगे। बजट बनाकर चलें, खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें।
धन की जानकारी गुप्त रखें
चाणक्य नीति कहती है कि आपको कभी भी अपनी आय, बचत या संपत्ति के बारे में किसी से साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से लोग आपसे उधार मांग सकते हैं और आपके धन पर बुरी नजर भी लग सकती है। अपने वित्तीय रहस्यों को गुप्त रखना ही आर्थिक सुरक्षा का पहला कदम है।
बचत करना सीखें
चाणक्य मानते हैं कि बचत करना संपन्नता की कुंजी है। चाहे आपकी आय कम हो या ज्यादा, अपनी आमदनी का एक हिस्सा हमेशा बचाकर रखें। भविष्य के आपातकालीन हालातों के लिए यह बचत आपके लिए सहारा बनेगी। जो लोग बचत नहीं करते, वे समय आने पर आर्थिक संकट में फंस जाते हैं।
मेहनत से कभी न घबराएं
चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति मेहनत से नहीं घबराता, सफलता और धन उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। मेहनती व्यक्ति को समाज में सम्मान भी मिलता है और धन की कोई कमी नहीं होती।
रिस्क लेना
चाणक्य नीति कहती है कि लाइफ में आगे बढ़ने के लिए रिस्क तो लेना ही पड़ता है। जोखिम लेने का डर लोगों को कामयाब नहीं होने देता है। इसलिए कोई भी काम शुरू करने के लिए सोच-समझकर ही रिस्क लें, ध्यान रहें कि जोखिम आपकी क्षमता के ही अनुसार हो। कभी भी गैर-जरूरी खर्चों के लिए कर्ज न लें।
धैर्य और ईमानदारी रखें
चाणक्य नीति के अनुसार, ईमानदारी और धैर्य धन अर्जित करने के लिए बेहद जरूरी है। जो व्यक्ति मेहनती, ईमानदार और धैर्यवान होता है, उस पर धन लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
शिक्षा को बनाएं अपना हथियार
आचार्य चाणक्य के अनुसार, ज्ञान ही सबसे बड़ा धन है। जो व्यक्ति शिक्षित और ज्ञानवान है, वह सही अवसरों को पहचानता है और धन कमाने की बेहतर संभावनाएं पाता है। इसलिए कभी भी सीखना बंद न करें और अपने कौशल को निरंतर निखारते रहें।

Journalist खबरीलाल