रायपुर। आबकारी घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिहाई अब और मुश्किल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम आज चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करेगी और रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन पेश करेगी। कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पेश करने के बाद उन्हें EOW की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में आबकारी घोटाला समेत कई अन्य FIR से जुड़े मामले शामिल होंगे।
वहीं दूसरी तरफ, ED की टीम भी आज चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगी। चैतन्य बघेल फिलहाल ED की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद हैं। चालान पेश करने के दौरान ED की टीम उन्हें कोर्ट में भी पेश कर सकती है। चैतन्य बघेल ने हिरासत के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसी मामले में आज ED की तरफ से जवाब प्रस्तुत किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 जुलाई 2025 को हिरासत में लिया गया था, और तब से वे रायपुर सेंटर जेल में बंद हैं। इस मामले ने राजनीति और कानून की दुनिया में हलचल मचा दी है, और आज की सुनवाई और पूछताछ तय करेगी कि आगे का घटनाक्रम कैसे आगे बढ़ता है।

Journalist खबरीलाल