एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले के जरिए पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत की इंटरनल पॉलिटिक्स में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीद ने भारत सरकार की आलोचना करते हुए, राहुल गांधी की तारीफ की है। उनका बयान पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित नजर आता है।
अफरीदी ने राहुल गांधी की तरीफ करते हुए कहा कि वो बहुत ही सकारात्मक मानसिकता के हैं। उनकी इस टिप्पणी के टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एशिया कप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया और इसके बाद हाथ मिलाने की औपचारिकता नहीं निभाई। इसको लेकर पाकिस्तान अपमानित महसूस कर रहा है।
एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सत्ता में बने रहने के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलती है। यह बहुत ही खराब मानसिकता है। इसी बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता काफी सकारात्मक है। वह बातचीत में भरोसा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्या एक इजरायल काफी नहीं है कि आप दूसरे बनते जा रहे हैं?
खास बात है कि रविवार को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। दरअसल, हमेशा हाईवोल्टेज कहा जाना वाला भारत-पाकिस्तान मैच इस बार विवादों से गिरा था। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस मैच के बहिष्कार की मांग की जा रही थी। विपक्ष के नेता लगातार मैच नहीं खेलने की मांग कर रहे थे। खास बात है कि टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम से भारत ने हाथ नहीं मिलाया।

Journalist खबरीलाल