Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित:

post

रायपुर। श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल द्वारा छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।शिविर में जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, किडनी रोग, हृदय रोग विशेषज्ञ सहित अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परामर्श दिया। वहीं ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिक एसिड एवं अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट निःशुल्क किए गए।

मेडिशाइन हॉस्पिटल के प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है और समय पर रोगों की पहचान कर उनका सही उपचार उपलब्ध कराना है।

एसोसिएशन के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार जताया और कहा कि ऐसे शिविर से उन्हें समय पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है जो बेहद लाभदायक है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner