Breaking News

खबरीलाल न्यूज़ :: 72 साल के दूल्हे ने 27 साल की दुल्हन से रचाई शादी:

post

राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर विदेशी मेहमानों की शाही शादी का गवाह बना है। इस बार यहां यूक्रेन के रहने वाले एक जोड़े ने भारतीय तौर-तरीकों से प्रभावित होकर हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। 72 साल के दूल्हा स्टानिस्लाव और 27 साल की दुल्हन अनहेलीना शादी के बाद बेहद खुश नजर आए। यह कपल पिछले तीन-चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, लेकिन भारतीय परंपराओं से प्रभावित होकर उन्होंने पारंपरिक विवाह करने का फैसला लिया।

दरअसल, स्टानिस्लाव और अनहेलीना पहली बार भारत आए थे। भारतीय रस्मों और परंपराओं को देखकर दोनों इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में से शादी के लिए सूर्यनगरी जोधपुर को चुना। इस कपल के विवाह को कोऑर्डिनेट करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि रोहित और दीपक ने बताया कि दुल्हन अनहेलीना भारतीय रीति-रिवाजों से काफी प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने हर परंपरा को निभाया।

बुधवार को जोधपुर पहुंचने के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। दूल्हा राजसी अचकन, साफा और कलंगी पहनकर घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर आया। शहर के खास बाग में पारंपरिक ढंग से दूल्हे का टीका किया गया। इसके बाद वरमाला हुई और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी हुई। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर से मांग भरी।

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने भारतीय परिधान पहनकर सभी रस्में पूरी कीं। गीतों पर ठुमके भी लगाए और भारतीय संस्कृति के रंग में रंग गए। अनहेलीना का कहना था कि उन्होंने भारत आकर असली पारंपरिक शादी का अनुभव किया और यह उनके जीवन का सबसे खास पल बन गया।

जोधपुर विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां की स्थापत्य कला, मेहरानगढ़ किला और रंगीन बाजार सैलानियों को लुभाते हैं। यही वजह है कि कई विदेशी यहां शादियां करना पसंद करते हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उम्मेद भवन में विवाह रचाकर जोधपुर को सुर्खियों में ला दिया था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner