Breaking News

Janjgir-Champa (खबरीलाल न्यूज़) :: स्कूल की महिला हेड मास्टर शराब के नशे में पहुंची स्कूल, प्रशासन ने कर दिया ससपेंड:

post

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के लेवई गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को हेडमास्टर हीरा पोर्ते (45 वर्ष) नशे की हालत में स्कूल आईं। यहां उन्होंने मिड डे मील मंगवाया, लेकिन वह इतनी नशे में थीं कि टेबल पर पैर रखकर सो गईं और खाना बिखर गया। इस दौरान बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए।

ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें हेडमास्टर अजीब हरकतें करती और बड़बड़ाते हुए कभी हिंदी तो कभी अंग्रेजी बोलती नजर आईं। वीडियो में उनके जेब में रोटी रखी हुई भी दिखाई दी।ग्रामीणों का कहना है कि महिला हेडमास्टर कई दिनों से शराब पीकर स्कूल आती थीं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner