Breaking News
धर्म-अध्यात्म post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,September 23,2025

News (खबरीलाल न्यूज़) : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं कलाकंद का भोग, नोट करें आसान रेसिपी:

post

 आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को समर्पित होता है। मां का यह रूप काफी शांत और मोहक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त मां के इस रूप की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। बता दें, मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को सफेद रंग अति प्रिय है। यही वजह है कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां को सफेद वस्त्र धारण कर पूजा और सफेद चीजों का ही भोग लगाया जाता है। अगर आप भी मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें कलाकंद का भोग बनाकर प्रसाद में चढ़ाएं। यह रेसिपी टेस्टी होने के साथ बनने में भी बेहद आसान है।
कलाकंद बनाने के लिए सामग्री

-250 ग्राम पनीर

-200 ग्राम मावा

-1/2 कप दूध

-1/2 कप क्रीम

-1 कप चीनी

-1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-2 बड़े चम्मच मेवे

-1 बड़ा चम्मच घी
कलाकंद बनाने का तरीका

कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पनीर और मावा लेकर दोनों चीजों को अच्छी तरह मैश कर लें। आप चाहें तो इन्हें कद्दूकस भी कर सकते हैं। अब पनीर और मावा के इस मिश्रण में दूध और क्रीम डालकर सभी चीजों को दोबारा अच्छी तरह मिलाकर एक मिक्सचर तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रखें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें पनीर-मावा का तैयार मिश्रण डालकर मीडियम आंच पर करछी चलाते हुए भूनें। जब मिश्रण से दूध सूखने लगे तो इसमें एक कप चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब चीनी पिघल जाए और मिश्रण का दूध सूख जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर मिश्रण में अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें। अब कलाकंद के इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें। अब एक थाली के तले में थोड़ा सा घी लगाकर हल्के गर्म कलाकंद के मिश्रण को थाली में डालकर सेट कर लें। जब कलाकंद का मिश्रण सेट हो जाए तो चाकू की मदद से उसे चौकोर टुकड़ों में काट लें। मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगाने के लिए आपका टेस्टी कलाकंद बनकर तैयार हो चुका है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner