* थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी नाला पास दिये थे लूट की घटना को अंजाम।*
* घटना में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।*
* दोनों के कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये किया गया है जप्त।*
* घटना में प्रयुक्त चाकू को भी किया गया है जप्त।*
* दोनों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 272/25 धारा 309, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*
* एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*
विवरण - प्रार्थी मोहम्मद शहाबुदीन निवासी अमन नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.10.25 को रात्रि लगभग 08ः00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके मोबाईल फोन पर फोन कर कहा कि एयरटेल का लापू सिम बनवाना है, हम लोग नया दुकान खोले है क्या प्रोसेस लगेगा बता दो मैं साहू पान ठेला के पास खडा हूं। जिस पर प्रार्थी उक्त स्थान पर गया तो अज्ञात व्यक्ति मिला जिसने प्रार्थी से पूछा क्या प्रोसेस लगेगा तो वह उसको प्रोसेस बताया फिर उस व्यक्ति ने प्रार्थी के मोबाईल फोन से किसी व्यक्ति को फोन लगाकर बोला की एयरटेल वाले भाई आ गये है शॉप लेकर आ रहा हूं। प्रार्थी को रास्ता मालूम नहीं था तो वह अज्ञात व्यक्ति को ही अपना दोपहिया वाहन चलाने के लिए दिया और वह पीछे बैठा। दोनों दुबे कालोनी से होते हुए जा रहे थे फिर उसे शक हुआ तो वह दलदल सिवनी नाला के पास उसे रोका और पूछा की तुम कहां लेकर जा रहे हो, मैं आगे नही जाउंगा फिर वह व्यक्ति बोला पास में ही शॉप है। प्रार्थी बोला मैं नहीं जाउंगा तब अज्ञात व्यक्ति गाडी से चाबी निकालकर रख लिया और प्रार्थी को नाली में धक्का दे रहा था तो प्रार्थी उससे चाबी लेने की कोशिश किया तो अज्ञात व्यक्ति अपने पास रखें चाकू को निकाल लिया जिस पर प्रार्थी स्वयं को बचाने हेतु पीछे हटा तो वह अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी का दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू एफ 2858 को लूट कर भाग गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 272/25 धारा 309 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लूट की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित प्रार्थी व आरोपी के जाने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी अभिमन्यू यादव को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया।
आरोपी अभिमन्यु ने विधि के साथ संघर्षरत बालक को प्रार्थी के पास भेजकर वाहन लूट कराया था। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की प्रार्थी की दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू एफ 2858 कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये, प्रार्थी के दस्तावेज तथा घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाईल फोन जप्त कर प्रकरण में धारा 3(5) बी.एन.एस जोड़ी जाकर दोनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार*
*01. अभिमन्यु यादव पिता ओमप्रकाश यादव उम्र 19 साल निवासी दलजीत अपार्टमेंट के पास न्यू शांति नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।*
*02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।*
*कार्यवाही में निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी थाना प्रभारी पंडरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, विजय बंजारे, राजकुमार देवांगन तथा थाना पंडरी से उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल एवं आर. गौतम साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Journalist खबरीलाल