दुर्ग पुलिस। दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 37 अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारों से संपर्क कर शुभकामना भेंट प्रदान की गई। डीआईजी एवं एसएसपी दुर्ग श्री विजय अग्रवाल स्वयं शहीद परिवारों के निवास स्थान पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।शहीद आरक्षक आदेश, शहीद आरक्षक अवनी सिंह एवं शहीद आरक्षक मनोज वर्मा के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। जिले के शेष शहीद परिवारों तक पहुंचने के लिए नगर पुलिस अधीक्षकों, अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा भी मुलाकात की गई। पुलिस विभाग ने शहीद परिवारों को आश्वस्त किया कि उनके परिजनों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा विभाग उनके सुख-दुख में सहभागी रहेगा।

Journalist खबरीलाल