बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार की रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक तेज रफ्तार कार ने दुर्ग रोड पर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतनी तेज गति में थी कि चालक वाहन पर काबू खो बैठा। टक्कर की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ मच गई। घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर एम्स रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों को सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आई हैं।
नाबालिग चालक, पिता हिरासत में
पुलिस जांच में सामने आया कि कार नाबालिग किशोर चला रहा था। वाहन नाबालिग के नाम पर न होने के कारण पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया। किशोर की भूमिका की जांच जारी है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और मोटर व्हीकल एक्ट व आईपीसी की धारा 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भीड़ का गुस्सा और तोड़फोड़
हादसे के बाद स्थानीय लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ ने घर में घुसने की कोशिश की और कार व शीशों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।
पुलिस की चेतावनी
एसपी साहू ने बताया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नाबालिग के साथ-साथ उसके पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। जिन लोगों ने तोड़फोड़ की, उनकी पहचान की जा रही है।

Journalist खबरीलाल