शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा लॉकडाउन के पहले दिन असर:

post

गरियाबंद। बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए गरियाबंद जिले में आज लॉक डाउन के पहले दिन शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन पर प्रशासन की कड़ी नजर है। पुलिस प्रशासन लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। गौरतलब है कि जिला गरियाबंद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चैन को तोडऩे के लिए 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 23 अप्रेल सुबह 06 बजे तक संपूर्ण जिले को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। और धारा 144 लगाई गई है। 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर ने जारी आदेश में कहा है कि केवल अतिआवश्यक सेवा के लिए ही अनुमति लेकर बाहर निकला जा सकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अपने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। नवापारा राजिम के पुल से लेकर देवभोग के खुटगांव तक चेक पोस्ट से निगरानी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का असर साफ दिख रहा है। वही पुलिस पेट्रोलिंग के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

ज्ञात है कि जिले में लॉकडाउन को गंभीरता से पालन करने के निर्देश आम लोगों को दिया गया है। गरियाबंद तिरंगा चैक ,छुरा ,मैनपुर ,देवभोग राजिम और फिंगेश्वर में लॉकडाउन का असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात है। कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस विभाग को समन्वय कर लॉकडाउन पालन कराने के लिए निर्देशित किया है। वहीं आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि लॉकडाउन का अनिवार्य रूप से पालन करें और कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चैन को तोडऩे में अपनी सहभागिता निभाएं।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!