Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : नीतीश कुमार ने नतीजों से पहले किया नेहरू को याद, RJD को दोपहर का इंतजार:

post

पटना. बिहार चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। इस बीच वोटों की गिनती से पहले आरजेडी के नेता मनोज झा ने जीत का दावा किया है। उन्होंने सारे एग्जिट पोल्स को खारिज किया और कहा कि यह सब तो पूंजी का खेल है। बाजार का काम है और शहंशाह का खेल है। इसलिए मैं एग्जिट पोल पर कोई यकीन नहीं करता। दोपहर तक सब साफ हो जाएगा और तेजस्वी यादव की लीडरशिप में बिहार बदलाव की ओर बढ़ रहा है। आरजेडी के सांसद ने कहा कि बिहार उम्मीद और बदलाव के साथ है। सब कुछ आज दोपहर तक क्लियर हो जाएगा।

वहीं पप्पू यादव ने भी चुनाव में बदलाव की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि वह तो बिना झूठे बोल कोई चुनाव नहीं जीत सकती। पप्पू यादव ने कहा कि ये लोग तो नीतीश कुमार को भी खारिज करते रहे हैं। अब देखना होगा कि नतीजा क्या आता है। उन्होंने कहा कि कैंपेन के दौरान मैंने जनता में एनडीए के प्रति गुस्सा देखा। लोग बदलाव चाहते हैं और इन्हें सत्ता से हटाकर रहेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा झूठ के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। मनी पावर और चोरी भी उनका हथियार है। भाजपा ने पूरी कोशिश की है कि नीतीश के बिना ही सरकार बना ली जाए। लेकिन महिलाओं और युवाओं ने महागठबंधन के लिए मतदान किया है।

इस बीच नीतीश कुमार ने नतीजों से पहले देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने उनकी जयंती के अवसर पर एक्स पर लिखा है, 'भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।' बता दें कि नीतीश कुमार को लेकर दावे किए गए थे कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, लेकिन प्रचार के दौरान वह काफी सक्रिय दिखे। यहां तक कि बारिश में भी वह काफी दूर तक खुली जीप में रोड शो करते दिखे थे। तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई नेता उनकी सेहत को लेकर सवाल उठा रहे थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner