अकोला जिले के पातुर तहसील के चान्नी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आलेगाव में एक गंभीर वन अपराध सामने आया है, जहां एक किसान के खेत से 13 सागौन के पेड़ों सहित 8 से 10 अन्य प्रजातियों के पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर चोरी कर ली गई।
इस मामले में पीड़ित किसान मोहम्मद सादिक मोहम्मद इस्माईल ने वन विभाग में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सादिक के स्वामित्व वाले खेत में वर्षों से सागौन और अन्य प्रजातियों के वृक्ष थे। उनका खेत मोहम्मद रफीक शेख कासम के खेत से सटा हुआ है। वृद्धावस्था के कारण सादिक खेत में नियमित रूप से नहीं जा पाते थे। जब वे हाल ही में खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके खेत के पश्चिमी भाग में लगे 13 सागौन और अन्य कुछ पेड़ काट दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मोहम्मद रफीक शेख कासम और अब्दुल राजिक मोहम्मद रफीक, दोनों निवासी आलेगाव, ने गांव के किसी व्यक्ति को यह कहकर पेड़ बेच दिए कि वे उनके स्वामित्व में हैं। जबकि वास्तव में उन पेड़ों की कोई कानूनी मिल्कियत उनके पास नहीं थी। बिना किसी अनुमति के इन पेड़ों की कटाई कर चोरी से ले जाया गया।
वर्तमान में खेत में कटे हुए पेड़ों के ठूंठ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। किसान ने अपनी शिकायत में मांग की है कि संबंधित दोनों व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। वन विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Journalist खबरीलाल