Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर नगर निगम का स्वच्छता में नया कदम - स्वच्छता निरीक्षक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का सकरी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में अध्ययन भ्रमण:

post

रायपुर - रायपुर नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने के अपने मिशन के प्रति सतत प्रतिबद्ध है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक सुधारों, नागरिक सहभागिता और जागरूकता अभियानों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में, रायपुर नगर पालिक निगम की पहल पर  महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को स्वच्छता निरीक्षक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (ISWM), सकरी का अध्ययन भ्रमण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AIILSG) अपने 100वें वर्ष पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियाँ संचालित कर रहा है। इसी संदर्भ में रायपुर नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की संपूर्ण प्रणाली—स्रोत पर पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रोसेसिंग एवं वैज्ञानिक निस्तारण—की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरणीय संरक्षण की दृष्टि से तरल अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अध्ययन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्लांट की प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण किया, जिनमें—

• MRF यूनिट (Material Recovery Facility)

• कम्पोस्टिंग यूनिट

• वैज्ञानिक लैंडफिल / निस्तारण इकाई

• प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU)

विशेष रूप से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरे की छंटाई, बैलिंग, पुनर्चक्रण, वैकल्पिक ईंधन (RDF) हेतु उपयोग, तथा निर्माण कार्यों में पुनर्चक्रित प्लास्टिक के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवलोकन से विद्यार्थियों को समझ में आया कि प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी संभव है।

रायपुर नगर निगम के नोडल अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। AIILSG, रायपुर की ओर से डिप्टी डायरेक्टर श्री विशाल राखेचा, श्री शेखर वर्मा, श्री निखिलेश उरकुड़े एवं श्री पवन साहू उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

यह अध्ययन भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल एक महत्वपूर्ण शैक्षिक अनुभव सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें भविष्य में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के कार्यों में जिम्मेदारीपूर्वक सहभागिता हेतु प्रेरित भी किया।

रायपुर नगर निगम स्वच्छता सुधार के साथ-साथ नागरिक जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा निरंतर स्वच्छता जागरूकता अभियान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम, और प्लास्टिक मुक्त रायपुर जैसे अभियानों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner