बिलासपुर, 05 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आज दिनांक 05 नवंबर 2026 को दोपहर 12:34 बजे, 286 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 400 केवी डीसीडीएस क्वाड मूस धरदेई–बिलासपुर पूल (पीजीसीआईएल) पारेषण लाइन को सफलतापूर्वक चार्ज कर चालू किया गया। लगभग 50.7 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण पारेषण लाइन की चार्जिंग सीएसपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक इंजी. आर. के. शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर इंजी. संजय पटेल, कार्यपालक निदेशक (लाइन), श्रीमती कल्पना घाटे, कार्यपालक निदेशक (सबस्टेशन), बिलासपुर, इंजीनियर ए. के. अम्बस्थ, कार्यपालक निदेशक, बिलासपुर क्षेत्र , सीएसपीडीसीएल सहित विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम में इंजी. यशवंत शिलेदार, इंजीनियर एस. के. दुबे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, इंजीनियर के. के. यादव, अधीक्षण अभियंता, इंजीनियर गौतम केनार, अधीक्षण अभियंता (सबस्टेशन), बिलासपुर, इंजीनियर वी. बी. एस. कंवर, अधीक्षण अभियंता (लाइन), इंजीनियर रवि चंद्राकर, अधीक्षण अभियंता (सिविल), इंजीनियर जी. आर. जायसवाल, कार्यपालन अभियंता (ईएचटी निर्माण), इंजीनियर एम. डी. दुबे, कार्यपालन अभियंता (ईएचटी मेंटेनेंस), इंजीनियर योगेश्वर सिन्हा, कार्यपालन अभियंता (सिविल), इंजीनियर हिमांशु नामदेव, इंजीनियर शिवसुंदर घोष, इंजीनियर यशोनिल मिश्रा, इंजीनियर आरती मधु कुजूर, इंजीनियर ए. के. सैनी, सहायक अभियंता मोहन कुमार देवांगन, सहायक अभियंता नवीन मिश्रा, इंजीनियर धीरज गढेवाल सहित योगेश राठिया, पूनम कौशिक, क्षितिज त्रिपाठी, हिमांशु मेहरा, यशवंत कुमार, बजरंग विश्वकर्मा, वर्षा कुर्रे, ऋषभ पांडे एवं अन्य सीएसपीटीसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस 400 केवी डीसीडीएस क्वाड मूस लाइन के निर्माण के दौरान चार स्थानों पर अन्य विद्युत लाइनों का क्रॉसिंग कार्य हॉटलाइन पद्धति से सफलतापूर्वक किया गया। इसके अतिरिक्त एक रेलवे क्रॉसिंग का कार्य भी बिना पावर ब्लॉक लिए हॉटलाइन स्ट्रिंगिंग पद्धति से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
परियोजना निर्माण के दौरान गंभीर राइट ऑफ वे (मार्गाधिकार) संबंधी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क के फलस्वरूप इस महत्वपूर्ण परियोजना को सफलतापूर्वक पूर्ण कर आज चालू कर दिया गया। नई 400 केवी डीसीडीएस क्वाड मूस पारेषण लाइन के माध्यम से और अधिक एमवीए विद्युत शक्ति का पारेषण संभव होगा, जिससे सीएसपीटीसीएल की वर्तमान एवं भविष्य की विद्युत मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।यह महत्वपूर्ण पारेषण परियोजना बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर तथा भाटापारा–बलौदाबाजार जिलों को विद्युत आपूर्ति एवं पारेषण व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक लाभ प्रदान करेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का सफल चार्जिंग एवं कमीशनिंग सीएसपीटीसीएल के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, तकनीकी क्षमता और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है।

Journalist खबरीलाल