रायपुर, 30 नवंबर। राजधानी रायपुर के काली माता वार्ड में SIR फॉर्म को लेकर एक महिला और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को BLO के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने BLO पर SIR फॉर्म घर तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया और इसी बात को लेकर उसने पहले बहसबाजी और फिर हाथापाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि फॉर्म में देरी को लेकर महिला काफी नाराज थी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वार्डवासियों ने महिला के व्यवहार की कड़ी निंदा की है और इसे सरकारी कार्य में बाधा व कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार बताया है।

Journalist खबरीलाल