रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका) की तैयारियां जोरों पर हैं। फैंस में अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने का जबरदस्त उत्साह है। मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी बैठक हुई।
यह बैठक रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें एसएसपी रायपुर समेत डीएसपी और एएसपी स्तर के तमाम अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बीसीसीआई के नियमों के तहत सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाएगी, जिसमें यातायात व्यवस्था सहित 2000 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। ये पुलिसकर्मी टीमों के होटल, स्टेडियम और पूरे रूट पर मौजूद रहेंगे।
यह मैच बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जिसका टॉस दोपहर 1:00 बजे और खेल 1:30 बजे से शुरू होगा।

Journalist खबरीलाल