Breaking News

Balloda Bajar (खबरीलाल न्यूज़) :: प्राइवेट हॉस्पिटल में छापा, 12वीं पास व्यक्ति कर रहा था आपरेशन:

post

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सोमवार को एक प्राइवेट अस्पताल छापेमारी में हैरतअंगेज खुलासे हुए. निजी रूप से संचालित हाईटेक हॉस्पिटल में छापेमारी में एक ओर जहां गंभीर अनियमितताएं सामने आई, तो दूसरी ओर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल में इलाज 12वीं पास युवक कर रहा था. सोमवार को SDM और BMO की टीम की छापेमारी कार्रवाई में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.

कसडोल विकासखंड के ग्राम कटगी में संचालित संस्कार हॉस्पिटल पर गंभीर अनियमितताओं की शिकायत के बाद SDM और BMO की टीम ने सोमवार को छापेमारी को अंजाम दिया. छापेमारी के दौरान पता चला कि हॉस्पिटल जरूरी मेडिकल सुविधा के बिना ही संचालित हो रहा था.

छापेमारी के दौरान हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं - रिपोर्ट के मुताबिक कटगी स्थित संस्कार हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान बड़ी अनियमितताएं उजागर हुईं. हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर भारी लापरवाही का गंदा खेल चल रहा था. हॉस्पिटल की छापेमारी में जांच टीम ने पाया कि अस्पताल पिछले तीन साल से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था.

12वीं पास युवक दुखित राम मरीजों का ऑपरेशन करता हुआ मिला - गंभीर बात यह कि हॉस्पिटल में एक 12वीं पास युवक दुखित राम साहू मरीजों का ऑपरेशन करता हुआ मिला. जांच के दौरान नर्सिंग होम एक्ट के कई नियमों का उल्लंघन भी सामने आया, जहां योग्य डॉक्टर, रजिस्टर्ड स्टाफ, जरूरी मेडिकल सुविधा के बिना बड़े ऑपरेशन किए जा रहे थे.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner