Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : व्यापारी ने छत्तीसगढ़ की पुलिस अधिकारी से लड़ाया इश्क, लुटाए करोड़ों:

post

रायपुर के कारोबारी ने महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. करोबारी का कहना है कि डीएसपी ने पहले उन्हें लव ट्रैफ में फंसाया, शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए. इससे पहले डीएसपी के पिता ने मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने दोनो पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

महिला DSP लव ट्रैप का आरोप
छत्तीसगढ़ के एक बिजनेसमैन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बिजनेसमैन ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर उगाही करने का आरोप लगाया है. बिजनेसमैन का आरोप है कि कल्पना ने पहले मुझे प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपए के सामान ऐंठ लिए.

बिजनेसमैन के आरोप है कि साल 2021 से बार-बार पैसों की मांग की जा रही है. इसके साथ ही धमकी भी दी जा रही है. बिजनेसमैन का दावा है कि डीएसपी ने बाद में होटल को अपने नाम पर ट्रांसफर कराने के लिए 30 लाख रुपए का निवेश किया. इन आरोपों को लेकर व्हाट्सअप स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं

मदद के नाम पर लिए पैसे
दीपक का दावा है कि कल्पना वर्मा ने अपने छोटे भाई बिट्टू के लिए नौकरी या बिजनेस में मदद के नाम पर भी उनसे पैसे लिए. उन्होंने बताया कि साल 2023 में रायपुर के एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट की डील के लिए उन्होंने हेमंत वर्मा, यानी डीएसपी के पिता के खाते में 30 लाख रुपए ट्रांसफर किए और 42 लाख का चेक दिया. हालांकि, बाद में वह सौदा पूरा नहीं हुआ. जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उनके बताए अनुसार, चेक बाउंस कर दिया गया और उल्हा उन्हें ही फंसाने की कोशिशें शुरू हो गईं.

डीएसपी के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
इसी विवाद के बीच, डीएसपी की ओर से उनके पिता हेमंत वर्मा ने दो महीने पहले पंडरी थाना में दीपक टंडन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. उनका आरोप है कि टंडन ने बिजनेस के लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया. जबकि दीपक का आरोप है कि यह सब उसके खिलाफ रची गई साजिश है और जब उसने पैसे मांगे तो उस पर फर्जी केस दर्ज करा दिया गया.

दबाव बना रही थी डीएसपी
कारोबारी कल्पना वर्मा ने खम्हारडीह थाना में भी डीएसपी के खिलाफ शिकायत दी है और पुलिस को वॉट्सऐप चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपे हैं. उसका कहना है कि डीएसपी लगातार पैसों की मांग कर रही थीं और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही थीं.

इस वायरल चैट की पुष्टि हम नहीं करते है

2017 बैच की डीएसपी कल्पना वर्मा, अभी दंतेवाड़ा में पोस्टेड
उल्लेखनीय हो कि कल्पना वर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस में साल 2017 बैच की डीएसपी हैं. ये मूलरूप से रायपुर की रहने वाली हैं. वर्तमान में दंतेवाड़ा में पोस्टेड हैं. दावा किया जा रहा है कि साल 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा महासमुंद में पोस्टेड थीं, तब अपने एक बैचमेट के जरिए उनकी मुलाकात दीपक टंडन से हुई थी. मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और फिर बातों-मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया.

डीएसपी ने आरोपों को बताया बेबुनिया
इधर, डीएसपी कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उनके परिवार का कहना है कि व्यापारी उन पर गलत आरोप लगाकर पैसे हड़पना चाहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और फिलहाल इसे आपसी लेन-देन का विवाद माना जा रहा है ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner