Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : भाजपा में नई पीढ़ी के सशक्त नेतृत्व का उदय हुआ:संसद बृजमोहन:

post

रसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली/रायपुर . रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नबीन से नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्री नितिन नबीन जी छत्तीसगढ़ के पहले सह-प्रभारी रहे और तत्पश्चात प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन को नई दिशा दी। उनके कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और रणनीतिक मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश के साथ भारी बहुमत से सरकार बनाई।

श्री अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन जी एक सच्चे जमीनी कार्यकर्ता हैं सरल, सीधे, मृदुभाषी और सबकी बात ध्यान से सुनने वाले नेता हैं। संगठन के हर स्तर के कार्यकर्ताओं से उनका आत्मीय संवाद उन्हें विशिष्ट बनाता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भाजपा में नई पीढ़ी के सशक्त नेतृत्व के उदय का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा देशभर में भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ेगा।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्री नितिन नबीन जी का अनुभव, कार्यशैली और समर्पण भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक सिद्ध होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner