नई दिल्ली. दिल्ली में प्रदूषण संकट के बीच आक्रामक हुई विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली सरकार ने पलटवार तेज कर दिया है। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा गुरुवार को जब सरकार की ओर से जवाब देने आए तो पोथियों का ढेर लेकर बैठे और गिना दिया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार 11 सालों में क्या-क्या काम नहीं कर पाई जिसकी वजह से मौजूदा हालात उत्पन्न हुए हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार केजरीवाल के अधूरे कामकाज को पूरा कर रही है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 9 महीनों में पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाली सड़कों 65 हजार गड्ढों को भरा है।
दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टेबल पर पोथियां का ढेर रखा जिन पर फुटपाथ, यमुना सफाई, सड़कों का निर्माण जैसे शीर्षक थे। उन्होंने इनकी ओर इशारा करते हुए कहा, ‘ये जो आप सामने देख रहे हैं ये वो सारे काम हैं जो प्रदूषण से निजाद दिलाने के लिए किसी भी सरकार को करने चाहिए थे। चाहें वो कूड़ों के पहाड़ हटाने हों, फुटपाथ की मरम्मत हो, ई-कचड़ा, यमुना की सफाई, सड़कों की सफाई आदि हो… ये सारे काम 'आप' की सरकार को 11 साल में करने चाहिए थे। अगर 'आप' की सरकार ने इनमें से आधे काम भी कर दिए होते तो हमें अन्य काम करने होते… लेकिन अरविंद केजरीवाल और 'आप' की सरकार ने पिछले 11 सालों में एक भी काम नहीं किया।’
प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार पिछले 9 महीने से है। 20 फरवरी 2025 के अगले दिन से ही दिल्ली की मुख्यमंत्री और सारे मंत्री दिल्ली की सड़कों पर उतर गए। दिल्ली सरकार हर कार्यक्रम में सफल रही। उन्होंने कहा, ‘आज जब हम प्रदूषण की बात करते हैं तो प्रदूषण कोई एक साल में पैदा हुई समस्या नहीं है। वर्षों से प्रदूषण दिल्ली में बढ़ता जा रहा है और अगर अरविंद केजरीवाल ने थोड़ा सा भी काम कर दिया होता तो हमें बाकी का बचा हुआ काम करना होता लेकिन दुर्भाग्य ये रहा है कि अरविंद केजरिवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया।’
प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान कोई सड़क टूटी थी वह 11 साल में नहीं बनी। कोई नाला टूटा है तो 11 साल में उनसे नहीं बना। दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर की सड़के हैं। पिछले 9 महीने में 65 हजार गड्ढों को भरा गया है। ना तो वह नई सड़कें बना पाए ना गड्ढों को भर पाए। प्रवेश वर्मा ने यूईआर-2 और द्वारका एक्सप्रेस वे जैसे प्रॉजेक्ट से जाम में आई कमी का उदाहरण देते हुए कहा कि ये सब काम केजरीवाल ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि जिन पैसों का केजरीवाल को भुगतान करता था नेशनल हाईवे को मेट्रो को, ऐसे कम से कम 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारी उनकी सरकार उठा रही है।

Journalist खबरीलाल