धुरंधर में रहमान डकैत की एंट्री वाला गाना भारत में इतना वायरल हो जाएगा, यह बात रैपर फ्लिपेराची ने सपने में भी नहीं सोची थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने धुरंधर के गाने के टॉप चार्ट्स में होने पर अपनी खुशी जताई। फ्लिपेराची ने कहा कि भारत में लोगों को पता भी नहीं कि वे क्या गा रहे हैं। फ्लिपेराची बहरीनी रैपर हैं। उनका असली ना हुस्साम असीम है। उन्होंने बताया कि क्या वजह है जो लोगों को यह गाना इतना पसंद आ रहा है।
इस वजह से लोगों को पसंद आया गाना
फ्लिपेराची ने गाना हिट होने पर एनडीटीवी से बात की। वह बोले, 'फिल्म आई, ये पिक हुआ इसके बाद तो सब हिस्ट्री है। मुझे सच में उम्मीद नहीं थी कि यह इस तरह से धमाल मचाएगा। वाकई में लोगों को पता तक नहीं है कि मैं लिरिक्स में क्या गा रहा हूं लेकिन बीट बहुत पावरफुल है। इसने ही लोगों को कनेक्ट कर लिया। यह उन्हें खूब पसंद आई।'
फस्ला में है इंडियन फ्लेवर
फ्लिपेराची ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि भारत के लोगों को ये गाना इतना भा जाएगा। बोले, 'जिस तरह का इम्पैक्ट है, मैंने हजारों सालों में भी नहीं सोचा होगा कि इंडिया को इतना पसंद किया जाएगा। हां इसमें इंडियन फ्लेवर है लेकिन मुझे पता नहीं था कि इस लेवल तक उठ जाएगा।'
धुरंधर की तारीफ में बोले फ्लिपेराची
फ्लिपेराची बोले, फिल्म भारत ही नहीं ग्लोबली काफी अच्छी चली है। यह हिंदी भाषा की फिल्म है लेकिन पूरी दुनिया के लोग इसे देख रहे हैं। यह चार्ट्स में भी टॉप पर है। फस्ला रैपर ने बताया कि उन्हें हर जगह रील्स और मीम्स दिख रही हैं। वह जितनी कर पा रहे हैं रीपोस्ट कर रहे हैं लेकिन मेरा डीएम भरा हुआ है।
धुरंधर देखना चाहते हैं फ्लिपेराची
धुरंधर गल्फ कंट्रीज में बैन है। फ्लिपेराची से पूछा गया कि क्या वह फिल्म देखना चाहेंगे। मैं फिल्म देखना चाहूंगा। यह इंट्रेस्टिंग मूवी है और मैं इसे देखना चाहता हूं क्योंकि अक्षय खन्ना का बड़ा फैन हूं। वह बढ़िया एक्टर हैं, पहले मैं उनकी बहुत सी फिल्में देखता था।

Journalist खबरीलाल