नई दिल्ली. भारतीय ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना अपने करियर की रेड हॉट फॉर्म में चल रही है। टेस्ट, वनडे या टी20…फॉर्मेट चाहे जो भी हो, मंधाना के बल्ले से रन निकलना नहीं रुक रहे हैं। रविवार, 29 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 में 80 रनों की धमाकेराद पारी खेल उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह वुमेंस क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी। वहीं उन्होंने साथी बैटर शेफाली वर्मा के साथ रिकॉर्ड साझेदारी भी की। स्मृति मंधाना ने इस मैच के दौरान अपना ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का।
श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 में 80 रनों की धुआंधार पारी खेलने के बाद स्मृति मंधाना के नाम 2025 में कुल 1703 रन हो गए हैं। उन्होंने अपने 2024 में बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ यह मुकाम हासिल किया। मंधाना ने पिछले ही साल 1659 रनों के साथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अभी स्मृति मंधाना को श्रीलंका के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20 खेलना बाकी है।
बात मैच की करें तो, इस बार टॉस का सिक्का श्रीलंकाई कप्तान की झोली में गिरा और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पारी की शुरुआत से ही उनके इस फैसले को गलत साबित किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 15.2 ओवर में 162 रन जोड़े। इसके बाद नंबर-3 पर आईं ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन बनाकर श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 16 रनों की नाबाद पारी खेली।
222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 52 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

Journalist खबरीलाल