Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: महापौर मीनल चौबे ने समस्त नगरवासियों को सांस्कृतिक पर्व छेरछेरा की दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें:

post

सभी नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को देश में प्रथम रैंकिंग दिलवाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की पुनः विनम्र अपील ।

रायपुर - राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक पर्व छेरछेरा दिनांक 3 जनवरी 2025 के पावन अवसर की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए आदिशक्ति माँ अन्नपूर्णा के दिव्य श्रीचरणों में समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सम्पन्नता,  स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा ऊर्जाशक्ति प्रदान करने की विनम्र सामूहिक प्रार्थना की है। 

छेरछेरा पर्व पौष माह की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष राजधानी रायपुर शहर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी नागरिक बड़े उत्साह और उमंग सहित श्रद्धापूर्वक मनाते हैँ. छेरछेरा पर्व रायपुर शहर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य केरहवासियों की सामाजिक समरसता, दानशीलता का जीवंत प्रतीक पर्व है. छेरछेरा पर्व के दिन हर वर्ष शांकभरी जयन्ती मनायीं जाती है. प्राचीन वैदिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन धरती पर जगतपिता शिव ने माँ अन्नपूर्णा जगत माता पार्वती ने महादान संस्कृति का प्रतीकात्मक भिक्षा दान प्राप्त किया था. इस दिन आदिशक्ति माँ अन्नपूर्णा की विशेष पूजा और आराधना की जाती है. सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शांक भरी जयन्ती श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालुगण उत्साह पूर्वक मनाते हैँ.

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने सभी नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को प्रथम रैंकिंग दिलवाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील की है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner