Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: आपसी विवाद में ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार:

post

रायपुर पुलिस/ 11.01.26 - सूरज साहू द्वारा थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.01.2026 को रात्रि लगभग 09.20 बजे, वह अपने चचेरे भाई किशन साहू के साथ मोवा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे बैठकर बातचीत कर रहा था। उसी दौरान पंकज साहू उर्फ पिंटू साहू, दीपक पटेल एवं मोहित पटेल वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर किशन साहू के साथ अश्लील गाली-गलौच करने लगे। गाली-गलौच से मना करने पर तीनों आरोपियों ने आवेश में आकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा अपने पास रखे ब्लेड से किशन साहू के गले पर हमला कर उसे चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पर प्रार्थी सूरज साहू को भी ब्लेड से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 296, 115(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं घायल किशन साहू से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए प्रकरण के तीनों आरोपी पंकज साहू उर्फ पिंटू साहू, दीपक पटेल एवं मोहित पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 01 नग ब्लेड जप्त कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी ::  01. दीपक पटेल पिता काशीनाथ पटेल उम्र 28 साल साकिन कचना मोदी नगर साहू किराना दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर। 02. मोहित पटेल पिता काशीनाथ पटेल उम्र 26 साल साकिन कचना मोदी नगर साहू किराना दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर। 03. पंकज साहू उर्फ पिन्टू साहू पिता देवकरण साहू उम्र 22 वर्ष निवासी-बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लाक नंबर 02 दलदलसिवनी थाना पण्डरी रायपुर।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner