छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव ने आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य संगम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक पर्व है, जो सूर्य उपासना और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और बलरामपुर जिले को 667 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी।
तातापानी महोत्सव को मिला स्थायी समर्थन - मुख्यमंत्री श्री साय ने तातापानी महोत्सव के महत्व को रेखांकित करते हुए इसकी निरंतरता के लिए एक बड़ी घोषणा की। मुख्य घोषणा : तातापानी महोत्सव के आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की राशि । धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से तातापानी को मिलेगी नई पहचान। उन्होंने तपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्राचीन शिव चबूतरे पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
667 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले में बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। प्रमुख विकास कार्य - शासकीय महिला कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, डाइट संचालन हेतु नया भवन, जिला पंजीयन कार्यालय का निर्माण, 655 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, इन परियोजनाओं से जिले में प्रशासनिक दक्षता, रोजगार और सुविधाओं का विस्तार होगा।

Journalist खबरीलाल