Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: थाना गंज - ऑपरेशन निश्चय के तहत 3 तस्कर गिरफ्तार, 3000 नशीली गोलियां व क्विड कार जब्त:

post

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना गंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 16.01.2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति ओडिशा से भारी मात्रा में नशीली गोलियां लाकर रायपुर शहर में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में एक्सप्रेस-वे रोड, मैन सराय भवन जाने वाले रास्ते के पास पंप हाउस के सामने बैठे हुए हैं। सूचना के तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को मौके पर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से Nitrazepam Tablets (NITROSUN-10) की 300 स्ट्रिप्स (कुल 3000 गोलियां), एक रेनॉल्ट क्विड कार (अनुमानित कीमत ₹3,50,000/-) तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थों, वाहन एवं अन्य सामग्री की कुल जुमला कीमत लगभग ₹4,00,000/- आंकी गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner