'भारत में नेता सिक्योरिटी से घिरे रहते हैं, वहीं ट्रंप एक राजा जैसे हैं', आयरलैंड के पूर्व PM ने ऐसा क्यों कहा?आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने कहा, "भारत आना अच्छा है. पिछले 20 सालों में भारत ने बहुत तरक्की की है. मुझे लगता है कि मैं हर साल यहां आऊंगा. मैं देखता हूं कि भारत एक ऐसा देश बनेगा जो दुनिया को लीड करने वाले देशों में एक होगा."
'भारत में नेता सिक्योरिटी से घिरे रहते हैं, वहीं ट्रंप एक राजा जैसे हैं', आयरलैंड के पूर्व PM ने ऐसा क्यों कहा?
आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में अपनी किताब 'स्पीकिंग माई माइंड' पर चर्चा के दौरान वैश्विक राजनीति, भारत के भविष्य और डोनाल्ड ट्रंप के कार्य करने के तरीके पर बेबाकी से अपनी राय रखी. वराडकर ने कहा कि भारत जैसे देशों में राजनेता सुरक्षा घेरे में रहते हैं, वहीं ट्रंप एक राजा जैसे हैं. अच्छी बात रही कि उनके सामने घुटने टेक कर नमस्कार नहीं करना पड़ता. लेकिन उनके पिछले टर्म और इस टर्म में काफी अंतर है.
जब उनसे उनके नेता की तरह अनुभव पर पूछा तो उन्होंने कहा कि, "कई बार ऐसा होता है. आप पर हमेशा लोगों की नजर रहती है. निजता की भी समस्या रहती है. भारत जैसे देश में जब राजनेता सिक्योरिटी से घिरे रहते हैं. इसलिए लोगों का उन तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. ऐसा आयरलैंड में नहीं है."
ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों के साथ अनुभव
लियो वराडकर ने आगे कहा, "मैने तीन ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों के साथ उस दौर में काम किया है, जब ब्रिटेन के लोगों ने बहुत तेजी से प्रधानमंत्री बदले, जहां ऋषि सुनक ऐसे व्यक्ति हैं जो आपसे बिजनेस करना चाहते हैं, लेकिन पहल नहीं करेंगे. वहीं, बोरिस जॉनसन के साथ किसी समझौते पर मोलभाव करना बेहद कठिन है."

Journalist खबरीलाल