Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की ली सलामी:

post

रायपुर, 26 जनवरी 2026/ 77वें गणतंत्र दिवस समारोह जशपुर जिले में देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मंत्री जायसवाल ने 56 वीर शहीद जवानों के परिजनों से पूरी आत्मीयता से मिले और उनका हाल-चाल जाना और शॉल श्री फल देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दौरान जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें जिला कार्यालय, राजस्व विभाग, जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर सेना, मत्स्य विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नगर पालिका परिषद जशपुर, नगर पंचायत कोतबा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्रम विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, छ.ग. राज्य पॉवर वितरण कम्पनी लिमि., आबकारी विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुश चिकित्सा विभाग, स्वयं सेवक जशपुर सहित कुल 25 विभाग के लगभग 141 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों के प्रदर्शन ने सबका मन मोहा - सांस्कृतिक कार्यक्रम जूनियर में देव पब्लिक स्कूल जशपुर प्रथम, साउथ पांईट इंग्लिश मिडियम स्कूल जशपुर द्वितीय और जशपुरांचल इंग्लिश मिडियम स्कूल जशपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम सीनियर में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा.विद्यालय जशपुर, द्वितीय संत जेवियर्स शांति भवन हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम उ.मा.विद्यालय जशपुर, तृतीय शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुर को मिला। परेड सीनियर में एन.सी.सी. एन.ई.एस.महाविद्यालय जशपुर प्रथम, नगर सेना महिला जशपुर द्वितीय, छ.ग. पुलिस बल पुरूष जशपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड जूनियर में कल्याण आश्रम जशपुर प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर द्वितीय और बैण्ड दल संत जेवियर्स शांति भवन जशपुर तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।

झांकी में महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग को द्वितीय और आदिम जाति कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग को संयुक्त रूप तीसरा स्थान मिला।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner