Breaking News

Balod (खबरीलाल न्यूज़) :: लिमहाटोला गांव में सड़क किनारे खड़ी हाइवा में अचानक लगी भीषण आग :

post

khabrilalबालोद। डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लिमहाटोला गांव में सड़क किनारे खड़ी हाइवा में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने हाइवा को सड़क किनारे खड़ा किया था। रात में वह गाड़ी में ही सो रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे अचानक हाइवा में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। इससे उसकी जान बच गई, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना पर डॉयल 112 और डौंडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल हाइवा में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डौंडी पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner