रायपुर, 26 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में रायपुर सेशन कोर्ट के ताज़ा फैसले के खिलाफ कांग्रेस अब हाईकोर्ट का रुख करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ किया है कि कांग्रेस इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल करेगी।
मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही इस केस से डिस्चार्ज किया जा चुका था, लेकिन अब CBI ने सेशन कोर्ट में दोबारा अपील दायर की है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई का आदेश दिया है।
दरअसल, रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI द्वारा दायर रिव्यू याचिका को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। इसके साथ ही सेशन कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की दोबारा सुनवाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल