Breaking News

Jashpur (खबरीलाल न्यूज़) :: जशपुर कलेक्टर और एसएसपी ने ली समीक्षा बैठक:

post

जशपुरनगर 27 जनवरी 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकार्ड, सड़क सुरक्षा समिति एवं नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के नवनियुक्त एसएसपी लाल उमेंद सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में नशा नियंत्रण, जनस्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना प्रबंधन तथा जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा कर संबंधित विभागों को स्पष्ट और समयबद्ध निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू सहित पुलिस, राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बैठक में दिए गए सभी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित समीक्षा करने की बात कही।

नशा तस्करी पर निगरानी, कोटपा एक्ट के तहत सतत कार्रवाई – कलेक्टर एवं एसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखते हुए रोकथाम, चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कोटपा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विशेष रूप से स्कूलों के आसपास 100 मीटर के दायरे में गुटखा एवं तंबाकू से निर्मित उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी श्री सिंह ने शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर स्कूल परिसरों के आसपास स्थित पान ठेलों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक के लिए अभियान चलाया जा सके। ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर्स की गहन जांच कर अवैध व नशीली दवाइयों के पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री व्यास ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को आश्रम-छात्रावासों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री की सूचना संकलित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आबकारी विभाग को हाईवे स्थित होटल-ढाबों में अवैध शराब बिक्री की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए। नशे के कारण निलंबित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से एक माह तक नशा मुक्ति केंद्र में रहकर उपचार लेने के बाद ही निलंबन बहाल करने के निर्देश दिए गए।

नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में नशीली दवाइयों, सिरिंज, शराब की बोतलों जैसे अवशेष पाए जाने वाले गुप्त स्थलों की पहचान कर रोकथाम एवं स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner