लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में नॉर्दर्न रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के ऑफिस में काम करने वाले दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने पेंशन प्रक्रिया में मदद करने के नाम पर रिश्वत के तौर पर मोटी रकम मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में अकाउंटेंट आकाश त्यागी और असिस्टेंट डिविजनल फाइनेंस मैनेजर (एडीएफएम) अक्षय श्रीवास्तव शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से पेंशन प्रक्रिया में मदद करने के बदले में कुल 3,50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके तहत शिकायतकर्ता टोकन अमाउंट के तौर पर 70,000 रुपये देने गया, तभी मौके पर पहुंचकर सीबीआई ने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Journalist खबरीलाल