Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सिविल लाइन में आधी रात मचा हड़कंप, 23 संदिग्ध दबोचे गए, चाकू-तलवार बरामद:

post

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने देर रात जबरदस्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर शहर में रात्रि गश्त को और सख्त किया गया, जिसका असर भी तुरंत दिखाई दिया। सिविल लाइन इलाके में पुलिस ने अड्डेबाजी कर रहे और संदिग्ध रूप से घूम रहे 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारियों सहित कई पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ रातभर गश्त की।

वाहनों में घूम रहे थे हथियारों के साथ!

गश्त के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कुछ युवक चारपहिया और दोपहिया वाहनों में संदिग्ध हालत में घूमते पाए गए। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 03 चाकू और 01 तलवार बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रात 12 से 3 बजे तक शहर की घेराबंदी

इसी क्रम में आजाद चौक क्षेत्र में रात 12:00 बजे से 03:00 बजे तक मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई।

इसके साथ ही बस स्टैंड, रजबंधा मैदान और बोरियाखुर्द कॉलोनी में गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और बार-बार अपराध में संलिप्त तत्वों की विशेष चेकिंग की गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner