रायपुर | राजधानी रायपुर में क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने ₹37.50 लाख नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 लग्जरी कारें जब्त की हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹92.50 लाख आंकी गई है।
थाना गंज क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में बैठकर आरोपी ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन अलग-अलग वाहनों से छह लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
रखब देव पाहुजा
पीयूष जैन
जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू
दीपक अग्रवाल
कमल राघवानी
सचिन जैन
मास्टर आईडी से चलता था नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी jmdbet777.com और Classic777.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर ग्राहकों को आईडी उपलब्ध कराते थे और कमीशन के आधार पर अवैध लाभ कमा रहे थे।
हवाला और म्यूल खातों की जांच शुरू
प्रारंभिक जांच में विदेशों से कैश फ्लो, हवाला ट्रांजेक्शन और म्यूल बैंक खातों के सबूत मिले हैं। मामले की जानकारी कई केंद्रीय एजेंसियों को दी गई है और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन जारी है।
पहले भी जा चुके हैं जेल
गिरफ्तार आरोपियों में से रखब देव पाहुजा, जितेन्द्र कुमार कृपलानी, दीपक अग्रवाल और सचिन जैन पूर्व में भी जुआ मामलों में जेल जा चुके हैं।
आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं बीएनएस की धारा 112(2) में मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Journalist खबरीलाल