Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) :: विधायक भावना बोहरा ने गैस एजेंसी के अधिकारी को लगाई फटकार :

post

कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। खबर कुछ ऐसी है कि, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला। इस मामले को लेकर विधायक भावना बोहरा ने संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को फटकार लगाई। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां के ठाठापुर में स्थित एक गैस एजेंसी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद विधायक ने सख्त रवैया अपनाया और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।

 बता दें कि, ठाठापुर क्षेत्र के कई पात्र हितग्राहियों ने शिकायत की थी कि उन्हें लंबे समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकृत उपभोक्ता हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा।

इसी को लेकर, विधायक भावना बोहरा एक्शन मोड में दिखीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भावना बोहरा ने फोन पर ही गैस एजेंसी से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पात्र हितग्राहियों को किसी भी हाल में गैस सिलेंडर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विधायक ने निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा न आएं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner