Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: नशा-मुक्त और सुरक्षित मोहल्ले के अभियान के लिए सेंट्रल जोन ने बीएसयूपी कॉलोनी तेलीबांधा से की शुरुआत:

post

 रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान “संवाद से समाधान” के तहत डीसीपी सेंट्रल जोन में तेलीबांधा क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनी से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आगाज किया गया। 

यह अभियान डीसीपी सेंट्रल जोन श्री उमेश गुप्ता के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ,एसीपी सिविल लाइंस रमाकांत साहू  तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा अविनाश सिंग की उपस्थिति में आयोजित किया गया, 

अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को नशा-मुक्त बनाना तथा पुलिस-जनसंवाद को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को कमिश्नरेट व्यवस्था की विशेषताओं, नशे के दुष्परिणामों, मोटर व्हीकल नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव, किरायेदार सत्यापन की अनिवार्यता एवं अपराधों की समय पर सूचना देने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनमें कॉलोनी के किनारे की टूटी हुई दीवार तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता प्रमुख रही। पुलिस अधिकारियों द्वारा इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु पहल का आश्वासन दिया गया।

  कार्यक्रम में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली तथा पुलिस को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । उक्त कार्यक्रम आगे भी विभिन्न छेत्रों में जारी रहेगा

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner