Breaking News

Madhya Pradesh (खबरीलाल न्यूज़) :: आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस:

post

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी आठवीं की छात्रा है और घर से स्कूल में पेपर देने के लिए निकली थी। छात्रा जंगल में बेहोश हालत में मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि छात्रा को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ आठवीं प्री-बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में बाइक सवार 4 युवकों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद एक छात्रा को वहीं छोड़कर नाबालिग को साथ ले गए और नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा बेहोशी की हालत में जंगल में मिली, जिसे मऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश शुरु की है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner