Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: CSMCL (आबकारी विभाग) के ऑडिट रूम में लगी आग, फाइलें स्वाहा; सोमवार से शुरू होने वाला था ऑडिट :

post

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में रविवार आधी रात को भीषण आग लग गई। आग भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के ऑफिस में लगी। इस घटना में ऑडिट रूम में रखी तमाम महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोमवार से ही विभाग का ऑडिट शुरू होना था। ऑडिट से ठीक पहले फाइलों का जलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आबकारी विभाग प्रदेश के राजस्व का बड़ा हिस्सा संभालता है, ऐसे में दस्तावेजों का नष्ट होना बड़ा सवाल खड़े कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना देर रात हुई जब कार्यालय बंद था। देखते ही देखते तीसरी मंजिल से धुआं उठने लगा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक ऑडिट रूम में मौजूद रिकॉर्ड पूरी तरह जल कर खाक हो चुके थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner