Breaking News

Manoranjan (खबरीलाल न्यूज़) :: रुपाली गांगुली ने संघ की विचारधारा को बताया प्रेरणादायक:

post

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स को देखा गया। कार्यक्रम में टीवी से जुड़े सेलेब्स को भी देखा गया। अब अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने आरएसएस के शताब्दी समारोह की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वे मोहन भागवत के साथ दिख रही हैं।

टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली भी बीते रविवार को हुए आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा रही, जहां उन्होंने संघ-चालक मोहन भागवत के साथ संवाद किया और उनकी बातों से समाजसेवा की प्रेरणा भी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "संघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में रहना और उनसे संवाद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। संघ परिवार के सदस्यों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।" रुपाली के साथ फोटो में शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर समारोह की फोटोज पोस्ट की थीं। अभिनेत्री का कहना है, "इस शताब्दी वर्ष पर हार्दिक बधाई। मैं मोहन भागवत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं राष्ट्र के लिए काम करने के उनके संकल्प और समर्पण की बहुत प्रशंसा करती हूं, और मैं वास्तव में उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं क्योंकि उनके विचार मुझे प्रेरित करते हैं। मैं देश की सेवा के कार्य को और ज्यादा मन लगाकर कर पाऊंगी। मेरा मानना है कि सभी को उनके जैसे विचार रखने चाहिए।"

 आरएसएस के शताब्दी समारोह में रुपाली गांगुली और शिल्पा शेट्टी के अलावा, विक्की कौशल, रवि दुबे और करण जौहर समेत कई स्टार्स को देखा गया था। करण जौहर और शिल्पा शेट्टी को भी मोहन भागवत के राष्ट्र के प्रति विचारों ने प्रेरित किया था। मीडिया से बात करते हुए करण जौहर ने कहा था, "आज आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत आनंद आया। मोहन भागवत के विचार और आदर्श सुनना प्रेरणादायक था। बॉलीवुड हस्तियों को इतना समय देने के लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।" मोहन भागवत के विचारों से काफी कुछ सीखने को मिलता है।"

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner