Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) :: नल जल योजना के संचालन और संधारण हेतु प्रशिक्षण का आयोजन:

post

बलौदाबाजार। जनपद पंचायत भवन भाटापारा में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नल जल योजना के संचालन एवं संधारण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, जल समिति सदस्य एवं ऑपरेटर को नल जल योजना के प्रभावी संचालन, नियमित संधारण, जल गुणवत्ता की जांच, जल स्रोतों की सुरक्षा, मोटर-पंप एवं पाइपलाइन रखरखाव सहित अन्य तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि योजनाओं के सुचारू संचालन एवं दीर्घकालीन स्थायित्व के लिए स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें अपने-अपने ग्रामों में योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सीईओ हिमांशु वर्मा, पीएचई के सहायक अभियंता कन्हैया लाल देवांगन सब इंजीनियर संदीप लॉरेंस जिला परियोजना समन्वयक राजकुमार कोसले एवं मंजू गायकवाड़ उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner