Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: सुगम यातायात और अतिक्रमण मुक्त शहर यही हमारा लक्ष्य - मीनल चौबे:

post

सड़क किसी भी विभाग की हो जनता की नजर में वह शहर की सड़क है और उसे व्यवस्थित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.

"राजधानी रायपुर के बाजारों का यातायात सुगम बनाये रखने लगातार अभियान चलाया जायेगा- निगम आयुक्त"

"सड़क मार्गो से जब्त कंडम वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की कार्यवाही शीघ्र प्रस्तावित करेंगे"- यातायात एएसपी

रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे का कहना है कि सड़क किसी भी विभाग की हो, जनता की नजर में वह शहर की सड़क है और उसे व्यवस्थित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. सुगम यातायात एवं अतिक्रमण मुक्त शहर यही हमारा लक्ष्य है. नगर निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने कहा कि राजधानी शहर रायपुर के बाजारों का यातायात सुगम बनाये रखने लगातार अभियान चलाया जायेगा. यातायात एएसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि अभियान में सड़क मार्गो से जब्त की जा रही कंडम वाहनों की नीलामी की कार्यवाही शीघ्र प्रस्तावित करेंगे.

महापौर मीनल चौबे ने आयुक्त विश्वदीप सहित नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में यातायात पुलिस प्रशासन और नगर निगम नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की आवश्यक बैठक राजधानी शहर रायपुर का यातायात सुधारने प्रभावी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में लेते हुए नगर निगम नगर निवेश विभाग और यातायात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आपस में समन्वय रखकर राजधानी रायपुर शहर का सड़क यातायात सुधारकर प्रमुख सड़क मार्गो और बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्यवाही प्रभावी तरीके से यातायात जाम की समस्या दूर कर जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित सड़क यातायात व्यवस्था कायम करने निर्देशित किया.

मार्गो में यातायात जाम का कारण बनने वाली कंडम वाहनों को क्रेन की सहायता से जब्त करने, चिन्हित 18 चौक - चौराहों को अतिक्रमण से मुक्त करने और रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रेफिक सिग्नल, स्पीड ब्रेकर की प्रशासनिक व्यवस्था को शहर में शीघ्रता से जनउपयोग हेतु सुव्यवस्थित करके सुगम यातायात कायम करने के अधिकारियों को निर्देश

राजधानी शहर रायपुर के प्रमुख बाजारों और विभिन्न मुख्य मार्गो में जनहित की दृष्टि से अतिक्रमण रोधी अभियान कार्यवाही नियमित रूप से जारी रखते हुए सड़क मार्गो और बाजारों में कब्जा जमाने वाले अवैध कब्जाधारियों को पहले समझाइश देते हुए सड़क पर कब्जा जमाकर रखे उनके सामानों को व्यवस्था सुधार हेतु नियमानुकूल सड़क मार्गो को बाजारों में कब्जामुक्त करने लोकहितार्थ प्रभावी प्रशासनिक कार्यवाही करने के यातायात पुलिस प्रशासन एवं रायपुर नगर निगम नगर निवेश विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैँ.

        महापौर मीनल चौबे द्वारा शहर में यातायात सुधार हेतु ली गयी बैठक में आयुक्त विश्वदीप सहित यातायात एएसपी विवेक शुक्ला, नगर निगम नगर निवेशक आभाष मिश्रा,  नगर निगम अधीक्षक ( विज्ञापन) पद्माकर श्रीवास,  नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह सहित नगर निगम नगर निवेश एवं यातायात पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner