Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर में महाराष्ट्र पासिंग कार से गांजा जब्त, सिविल लाइन इलाके में तस्करी नाकाम:

post

रायपुर। रायपुर में महाराष्ट्र पासिंग कार से गांजा जब्त हुई है, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर वाहन को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा वाहन के पास जाकर जांच करने पर उसमें दो व्यक्ति सवार पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज एवं हिमांशु दामले बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग - अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज एवं हिमांशु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 50 किलो 94 ग्राम गांजा, नगदी रकम 02 लाख रूपये, 02 नग मोबाईल फोन, टोयोटा कार क्रमांक एम एच 01 बी यू 9616 कुल कीमती लगभग 32,67,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01. हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज पिता रमाकांत सरोज उम्र 28 साल निवासी सुमित बाजार के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी।

02. हिमांशु दामले पिता रमेश दामले उम्र 31 साल निवासी आतर गांव अम्बागढ़ चौकी थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner