Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: कैलाश मानसरोवर यात्रा का महाकुंभ (हॉर्स ईयर) 2026 – बुकिंग प्रारम्भ:

post

पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मानसरोवरवाले, जो कि नमन हॉलिडेज का एक विशेष उपक्रम है, द्वारा वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु आधिकारिक पोस्टर (ब्रोशर) एवं यात्रा विवरण का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, माननीय डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानसरोवरवाले की टीम द्वारा उनका तिलक कर एवं 109 रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मान किया गया।

मानसरोवरवाले एवं नमन हॉलिडेज के संस्थापक सरनजीत सिंह, जिन्होंने वर्ष 2006 से अब तक इस चुनौतीपूर्ण एवं दिव्य यात्रा को 17 बार सफलतापूर्वक पूर्ण किया है, ने बताया कि वर्ष 2026 आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र एवं विशेष वर्ष है। तिब्बती परंपरा के अनुसार इसे “तिब्बती हॉर्स ईयर (महाकुंभ वर्ष)” माना जाता है, जो अत्यंत शुभ एवं दुर्लभ अवसर होता है।

विशेष रूप से, दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पवित्र मानसरोवर झील के तट पर योग साधना के साथ किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

संस्था द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सफल यात्रा सुनिश्चित करने हेतु अनुभवी एवं प्रशिक्षित टीम के साथ सुव्यवस्थित यात्रा संचालन की जानकारी दी गई तथा श्रद्धालुओं का पंजीकरण भी प्रारम्भ कर दिया गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner