थाना : खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं छावनी, जिला दुर्ग - होली त्यौहार के पूर्व सघन कार्रवाई – धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले 04 आरोपी एवं 03 अपचारी बालक गिरफ्तार। सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों को भयभीत करने की सूचना पर त्वरित घेराबंदी कर की गई गिरफ्तारी। अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जप्त कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम :1. वासु ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी डबरापारा भिलाई-3। 2. संदीप, उम्र 25 वर्ष, निवासी मिनीमाता नगर, खुर्सीपार। 3. अनिल मण्डावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार। 4. अजय बैरागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैरागी मोहल्ला, छावनी।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार प्रदर्शित कर भय उत्पन्न करने की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें। त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अवैध हथियार रखने अथवा सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Journalist खबरीलाल